ABYP
अखिल भारतीय यदुकुल परिषद्
Akhil Bhartiya Yadukul Parishad (ABYP)
(A Unit of Vande Bharat Foundation Registered Under Reg.No 4265/2021)
इसमें कोई मतभेद नहीं है कि यदुवंशियों द्वारा देश और दुनिया में विभिन्न प्रकार के अनेकों संगठन सुचारू है और अपनी तरफ से समाज कल्याण और उत्थान में कार्य कर रहे है। अखिल भारतीय यदुकुल परिषद् उन सबको नमन करता है। यदुकुल परिषद् का प्रयास रहेगा कि जो छूट रहा है ,जो नहीं हो पा रहा वो करें। हम यदुकुल उत्थान में हर क्षेत्र में कार्य करेंगे उसके लिए यदुकुल परिवार से ही अलग अलग प्रकोष्ठ (सेल) बनाएं जाएंगे। जिसमें 4 से 5 सदस्य होंगे।
हमारा उद्देश्य विश्वभर में फैले यदुकुल परिवार को एक सूत्र में जोड़ना है — ताकि हर यदुकुल सदस्य अपने गौरवशाली इतिहास, वैदिक परंपरा और कुल संस्कृति से पुनः जुड़ सके।
यदुकुल परिषद् का सपना है — एक सशक्त, शिक्षित, संगठित और आत्मनिर्भर यदुकुल समाज।
पराक्रम, नीति और ज्ञान हमारे गुण हैं*
हम राजवंशी हैं — शासन, नेतृत्व और सेवा हमारे स्वभाव का हिस्सा है।
हम वीर यदुवंशी हैं — जो धर्म और सत्य के मार्ग पर सदैव अडिग रहते हैं।
हम हर परिस्थिति में अपने यदुकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
यदुकुल परिवार के किसी भी सदस्य को सहयोग, सम्मान और सुरक्षा देना हमारा प्रथम कर्म है।
हमारा हर कदम यदुकुल एकता, सहयोग और उत्थान के लिए समर्पित है।
1️⃣ यदुकुल परिवार के हर सदस्य को उनके मूल, संस्कृति और इतिहास से जोड़ना।
2️⃣ समाज में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सहयोग के लिए जागरूकता फैलाना।
3️⃣ जरूरतमंद यदुकुल सदस्यों की सहायता करना — सामाजिक, आर्थिक या आपातकालीन परिस्थितियों में।
4️⃣ यदुकुल एकता के सूत्रधार बनना — ताकि परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ भावनात्मक और सामाजिक जुड़ाव बने।
5️⃣ समाज में संस्कार, नैतिकता और सेवा भावना को पुनर्स्थापित करना।
ये हमारे होने वाले प्रयास का हिस्सा है।
अखिल भारतीय यदुकुल परिषद् के नाम पर कोई भी राशि, नकद या खाते में जमा नहीं की जाती है।
यदुकुल परिषद् किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं है और न ही किसी जाति, समुदाय या धर्म के विरुद्ध किसी गतिविधि में शामिल है।
हम सभी जाती ,धर्म, संप्रदाय और उनकी जीवन शैली का पूर्ण सम्मान करते है। कभी भी यदुकुल से जुड़ा कोई भी यदुवंशी दूसरी किसी जाति या संप्रदाय के विरुद्ध कोई धारणा नहीं रखेगा।
ABYP से कौन जुड़ सकता है ?
ABYP से दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला यदुवंशी जुड़ सकता है। जुड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 70 वर्ष होनी चाहिए।
ABYP से कैसे जुड़ें ?
ABYP से जुड़ने के लिए आपको ABYP के वेबकॉम के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा।कोई भी यदुवंशी जो पहले से ABYP से जुड़ा है आपको आमंत्रित कर सकता है।आप यदुकुल परिवार के किसी भी आमंत्रण से सीधे ABYP से जुड़ सकते है और आप भी दूसरे यदुवंशियों को यदुकुल परिवार से जुड़ने का निमंत्रण अपने नाम से भेज सकते है। ABYP से जुड़े रहने और सभी जानकारियों के लिए आपको vyomapp के माध्यम से ABYP के वेबकॉम लगातार चेक करते रहना होगा। ABYP का वेबकॉम vyomapp के प्लेटफार्म पर बना है ये पूर्ण रूप से सुरक्षित प्लेटफार्म है जिसको आप Google Play स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
ABYP से जुड़ने/सदस्यता के लिए क्या कोई सदस्यता शुल्क है ?
ABYP से जुड़ने का कोई सदस्यता शुल्क नहीं है।ना ही ABYP किसी सदस्य की मदद के नाम से अपने अकांउट में कभी कोई पैसा लेता है। अगर यदुकुल परिवार के किसी सदस्य को कोई आर्थिक मदद की अनुशंसा अनुकंपा सैल की तरफ से आती है तो वो मदद उनकी नॉमिनी के खाते में सीधे भेजी जाएगी।
ABYP में अनुशासन एवं निष्कासन
परिषद् की गरिमा के विरुद्ध कार्य करने पर सदस्यता समाप्त की जा सकती है।
अनुशासन संबंधी निर्णय कार्यकारिणी समिति द्वारा लिया जाएगा।
समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।
हमारा उद्देश्य केवल यदुकुल समाज की सेवा, एकता और उत्थान है।
सादर
आपका अपना
J P
94161-76888
अखिल भारतीय यदुकुल परिषद्(ABYP)
(यदुकुल उत्थान और एकता के लिए समर्पित)