Anukampa
आप सबके सहयोग, एकता और सेवा भावना से अखिल भारतीय यदुकुल परिषद् समाज उत्थान के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए यदुकुल परिषद के पहले प्रकोष्ठ “अनुकंपा सैल” (Anukampa Cell) के गठन का कार्य किया गया है।
अनुकंपा सेल के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि हम जरूरतमंद यदुवंशियों की यदुकुल परिवार की सहायता से आर्थिक मदद कर पाएं—
निम्न यदुवंशियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी जा रही है:
- Nodal Officer - Sh.Jai Pal (J P)
- Coordinator - Sh.Harish Dagar(Harry Dagar)
- Program Officer - Sh.BrahmDev
- Assistance Program Officer - Sh.Anup Singh
अखिल भारतीय यदुकुल परिषद् (ABYP) की अनुकंपा सैल का लक्ष्य:-
अखिल भारतीय यदुकुल परिषद् (ABYP) द्वारा स्थापित अनुकम्पा सैल एक सामाजिक सहायता इकाई है, जिसका उद्देश्य यदुकुल के ऐसे यदुवंशी परिवारों की मदद के लिए अभियान चलाना और उसको सफलतापूर्वक उन परिवारों तक सामाजिक और आर्थिक मदन पहुंचना जिस परिवार पर कोई विपदा आन पड़ी हो। जैसे परिवार के कमाने वाले की आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिवार/आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करना, ऐसे में बेटियों की शादी में सहयोग करना, गंभीर बीमारी में उपचार हेतु मदद करना है।
ABYP में अनुकंपा सैल के सहयोग से सहायता कौन पा सकता है ?
दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला हर वो यदुवंशी जिसकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है।
Givers Gain के सिद्धांत का पालन करने वाला यदुवंशी। अर्थात जो मदद करेगा वही मदद पाने का अधिकार रखता है।
केवल ABYP का पंजीकृत यदुवंशी ही सहायता पा सकता है। ABYP की सदस्यता पूर्णतः निःशुल्क है।
ABYP में सहायता/सहयोग पाने का क्या प्रावधान है ?
Step-1
यदुकुल से जुड़े यदुवंशी परिवार को अपने नजदीकी मंडल स्तरीय कमेटी को अपने विषय में अवगत करवाना होगा।
Step-2
अपनी मांग के विषय में परिवार को आवश्यक दस्तावेज कमेटी को उपलब्ध करवाने होंगे।
Step-3
मंडल स्तरीय कमेटी अगर प्रस्तुत किए कारण और दस्तावेज से संतुष्ट होती है तो वो अपनी अनुशंसा अनुकंपा सैल को भेज देगी।
Step-4
अनुकंपा सैल प्रस्तुत विषय के अनुरूप समाज और यदुकुल परिवार से सहयोग की अपील जारी करेगी।जिसकी समय सीमा तय होगी। सहयोग पूर्ण रूप से स्वैच्छिक होगा। सहयोग सीधे वांछित परिवार के नॉमिनी के खाते में भेजने की अपील यदुकुल परिवार से की जाएगी।इसके लिए परिवार से नॉमिनी के खाता नंबर या उनका UPI id यदुकुल परिवार के साथ साझा किया जाएगा।
Step-5
यदुकुल परिवार का यदुवंशी स्वेच्छा से तय किया गया सहयोग नॉमिनी के दिए गए UPI id पर सहयोग करके परिषद् के वेबकॉम पर अपने अकाउंट सेक्शन से संबंधित डिटेल्स अपडेट करेगा। इस प्रकार सहयोग पूर्ण मान जाएगा।
आपका सहयोग हमारे समाज की शक्ति और एकता को और मजबूत करेगा। ✨
सादर,
अखिल भारतीय यदुकुल परिषद् (ABYP)
(यदुकुल उत्थान और एकता के लिए समर्पित)